सुविवि में विस्तार व्याख्यानमाला का आयोजन
मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय सभागार में मंगलवार को प्रबंध एवं शिक्षा विषय पर विस्तार व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।

मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय सभागार में मंगलवार को प्रबंध एवं शिक्षा विषय पर विस्तार व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य वक्ता मिजोरम सरकार के पूर्व राज्यपाल अमोलक रतन कोहली थे। श्री कोहली ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब वह ज्ञान के क्षेत्र मेंए स्वास्थ्य की दृष्टि सेए आध्यात्मिक दृष्टि से सुसम्पन्न हो। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में प्रबंध की जो परिभाषा निर्धारित है उसे भारतीय परिप्रेक्ष्य में संवद्र्धित करते हुए अपनाना चाहिए।
विद्यार्थियों का बौद्धिक गुणांकए शारीरिक गुणांकए संवेदनशील गुणांक भी उत्कृष्ट होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जीवन की हर सफलता तनाव को लेकर आती है किंतु उस तनाव को हमें प्रभावपूर्ण तरीके से नियंत्रित करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के लिए 14 सी को अपनाने के लिए कहा।
प्रारंभ में कुलपति प्रो. आई ण्वी. त्रिवेदी ने स्वागत उद्बोधन दिया। प्रबंध अध्ययन संकाय के कायकारी निदेशक प्रोण् अनिल कोठारी ने व्याख्यानमाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन प्रो. शूरवीरसिंह भाणावत ने किया। धन्यवाद राजिस्ट्रार शंकरलाल चौधरी ने ज्ञापित किया।
