जैन कान्फ्रेंस महिला शाखा का विस्तार
जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा की संभागीय अध्यक्ष ममता रांका ने कार्यकारिणी का विस्तार कर तीन नियुक्तियां की हैं। ये कन्या शिविर के लिए सहयोग करेंगी।
| Sep 13, 2014, 20:15 IST
जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा की संभागीय अध्यक्ष ममता रांका ने कार्यकारिणी का विस्तार कर तीन नियुक्तियां की हैं। ये कन्या शिविर के लिए सहयोग करेंगी।
महामंत्री पिंकी माण्डावत ने बताया कि इनमें आशा कोठारी उपाध्यक्ष, सुनीता सामर तथा चन्द्रकांता मेहता को मंत्री मनोनीत किया गया। अम्बामाता क्षेत्र का दौरा कर कन्या शिविर के लिए महिलाओं को जानकारी दी गई। इस दौरान रंजना चौहान एवं रंजना मेहता भी मौजूद रहीं।
