नेत्र रोग शिविर में 150 रोगियों के नेत्रों की जांच
लायन्स क्लब उदयपुर नीलांजना द्वारा गीतांजली मेडिकल कॉलेज के सहयोग से कृष्णा कोलोनी कच्ची बस्ती में नेत्ररोग शिविर का निःशुल्क आयोजन किया गया।
गीतांजली मेडिकल काॅलेज के मार्केटिग मेनेजर आलोक शर्मा ने बताया कि मोतियाबिंद वाले मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
उदयपुर 20 दिसंबर 2019। लायन्स क्लब उदयपुर नीलांजना द्वारा गीतांजली मेडिकल कॉलेज के सहयोग से कृष्णा कोलोनी कच्ची बस्ती में नेत्ररोग शिविर का निःशुल्क आयोजन किया गया।
क्लब अध्यक्ष राजश्री सोमानी ने बताया कि शिविर में डॉक्टर जानकी एवं राघव पाराशर के सहयोग से 150 मरीजों की जांच की गई। 10 लोगों में मोतियाबिंद पाया गया।
गीतांजली मेडिकल काॅलेज के मार्केटिग मेनेजर आलोक शर्मा ने बताया कि मोतियाबिंद वाले मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
इस कार्य में कृष्णा कोलोनी के समाज सेवी कांतिलाल, क्लब मेंटर लायन शांता किशनानी, उपाध्यक्ष लायन प्ररेणा कोठारी, सचिव लायन मंजु इन्टोदिया सहित अनेक सदस्यांए मौजूद थी। बस्ती के मनोहर प्रजापत का पूर्ण सहयोग रहा।