मकर संक्रांति पर्व पर 131 रोगियों को नेत्र ज्योति दान

अलख नयन मंदिर द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर गाँव साबला (आसपुर) व जश्मा (कपासन) में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में 450 मरीजों की निः शुल्क जाँच की गई जिसमे 131 मरीजों का निः शुल्क बिना टांके लैंस प्रत्यारोपण कर मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा रहा है।

 | 

सभी नेत्र रोगियों का आना जाना व खाने व रहने की सुविधा अलख नयन मंदिर द्वारा निः शुल्क की किया जा रही है। यह कार्यक्रम जिला स्वास्थ्य समिति उदयपुर, भारत विकास परिषद व् श्री रमेशचंद्र जैन के संयुक्त प्रयास से आयोजित किए गए।

300 मरीजों को निः शुल्क दवाइयां वितरित की गयी एवं 85 मरीजों को निः शुल्क चश्मे का नंबर दिया गया।  ये सभी निशुल्क ऑपरेशन अलख नयन मंदिर नेत्र संस्थान के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. एल एस झाला, डॉ. अभिषेक सर्राफ व डॉ.दीपक गोयल की सहयोगी टीम द्वारा किये गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News