हिन्दुस्तान ज़िंक में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में शनिवार को एएसजी नेत्र चिकित्सालय, उदयपुर द्वारा हिन्दुस्तान ज़िंक के कर्मचारियों के लिए नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में शनिवार को एएसजी नेत्र चिकित्सालय, उदयपुर द्वारा हिन्दुस्तान ज़िंक के कर्मचारियों के लिए नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 65 कर्मचारियों की आंखों की मशीन द्वारा जॉंच की गई व चिकित्सक द्वारा परामर्ष दिया गया। कुल 65 व्यक्तियों की जॉच में 5 क्यूलेसीक, एक पेटरीजियम तथा 30 व्यक्तियों को अपने चश्मे बदलने हेतु परामर्ष दिया गया।
हिन्दुस्तान जिंक प्रधान चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश चन्द्र भण्डारी ने कहा कि इस तरह के शिविर नियमित तौर पर आयोजित किये जाते है ताकि कर्मचारियों को स्वास्थ्य परामर्ष एवं चिकित्सा की जानकारी मिल सके।
