पारिवारिक कलह से त्रस्त विवाहिता ने पिछोला में कूदकर जान दी

उदयपुर में पारिवारिक कलह से परेशान एक विवाहिता ने पिछोला झील में कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार करजाली हाऊस घंटाघर निवासी मोनिका (25) पत्नी महेंद्र सिंह राठौड़ ने कल शाम पिछोला झील के होटल अमराई छोर पर पानी में कूद कर कर जान दे दी। मृतका के पिता शोभाग सिंह पुत्र गोपाल देवड़ा निवासी बांसी चित्तौरगढ़ ने इस सम्बन्ध में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है, मृतका के पिता ने बेटी की मौत पर संदेह जताया, अम्बामाता थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई।

 | 

अस्पताल ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतका का विवाह करजाली हॉउस निवासी महेंद्र सिंह पुत्र सत्यनारायण राठौड़ के साथ पांच वर्ष पूर्व हुआ था,मृतका अपने पीछे एक चार वर्ष की बेटी भी छोड़ गई है।

सूत्रों के अनुसार मोनिका ने कल शाम को अपने पति को दूध लेने के लिए भेजा, पति जैसे ही दूध लेने के लिए गया तो पीछे से मोनिका घर से बिना बताए निकल गई और पिछोला में होटल अमराई के पास पानी में कूद गई, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News