वाणिज्य संकाय की एकाउंटिंग होरिजोनोंस का विमोचन
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संघटक माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय की एकाउंटिंग होरिजोनंस विषय की शोध पत्रिका का विमोचन कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, सौराष्ट्र विवि के कुलपति प्रो. प्रताप सिंह चौहान, गुजरात विवि के प्रो. एन.एन. जॉनी रजिस्ट्रार प्रो. सीपी अग्रवाल, कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर, प्रो. अनिता शुक्ला ने किया।

रजिस्ट्रार प्रो. सीपी अग्रवाल ने बताया कि इस पत्रिका में देश विदेश के प्रसिद्ध अकादमिक विद्यानों के लेख प्रकाशित किए गए है। भारत वर्ष के ए एव ंबी श्रेणी के महत्वपूर्ण संस्थान इस शोध पत्रिका के माध्यम से विद्यापीठ के वाणिज्य संकाय से जुडे हुए है।
उन सभी के द्वारा प्रकाशित पत्रिकाओं का भी आदान प्रदान किया जाता हैा इस पत्रिका केमाध्यम से छात्र इन संस्थानों में वाणिज्य के क्षेत्र मे हो रहे कामेा के बारे मेे जानने के साथ साथ नये विषयों पर शोध के बारे में भी पढ़ सकेंगे।