वरिष्ठ नागरिकों के लिए मेला

शहर के वरिष्ठ नागरिक 30 सितबंर को ओरियंटल पैलेस में अपने उम्र के लोगों के साथ मौज मस्ती करते दिखाई देंगे। अवसर होगा के.जी.गट्टानी फाउण्डेशन द्वारा संचालित मुस्कान क्लब द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस की पूर्व संध्य

 | 

शहर के वरिष्ठ नागरिक 30 सितबंर को ओरियंटल पैलेस में अपने उम्र के लोगों के साथ मौज मस्ती करते दिखाई देंगे। अवसर होगा के.जी.गट्टानी फाउण्डेशन द्वारा संचालित मुस्कान क्लब द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित मेले का।

‘मुस्कान का है ये सपना स्वच्छ हो उदयपुर अपनाÓ थीम पर फाउण्डेशन द्वारा आयोजित किये जा रहे इस मेले में शहर के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामान्य प्रवेश शुल्क पर सुभाषनगर स्थित ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में प्रवेश पा सकेंगे। यह 4 बजे से रात्रि साढ़े नौ बजे तक चलेगा।

फाउण्डेशन की केयर टेकर श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि इस मेले में वरिष्ठ नागरिक मेले में अनेक प्रकार मनोरंजन,गेम्स, स्वादिष्ट व्यजंनो से भरपूर चाट पकौड़ी,मिट्ठाईयंा सहित विभिन्न प्रकार की खाद्य साम्रगी का आनन्द ले सकेंगे वहीं उनके लिए अनेक प्रकार के सरप्राईज आइटम भी होंगे।

उन्होंने बताया कि मेले में प्रवेश के समय सभी वरिष्ठ नागरिकों को एक-एक टी-शर्ट भी दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उनके लिए मेडिकल चेक अप केम्प का भी आयोजन किया जाएगा ताकि वे वहंा अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकें।

रात्रि को रेफल ड्रा भी निकाला जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजन स्थल पर ऊंट की सवारी की भी व्यवस्था की जाएगी। वरिष्ठ नागरिक वेईंग मशीन एंव टेटू का भी आनन्द ले सकेंगे। मेले के माध्यम से जनता को शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनायें रखने पर जोर दिया जाएगा। शहर का कोई भी वरिष्ठ नागरिक सामान्य प्रवेश शुल्क देकर मेले में अनलिमिटेड खाना-पीना एंव मनोरंजन का आनन्द ले सकेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News