फर्जी हथियारों का लाइसेंस बेचने वाला गिरफ्तार
हिरणमगरी थाना पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोपाल सिंह राठोड को हथियार का फ़र्ज़ी लाइसेंस देने वाले माफिया देवकरण पिता जगन्नाथ कुमावत निवासी बुद्धा देवल मालपुरा जिला टोंक को गिरफ्तार किया गया।
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के गार्ड गोपाल सिंह राठोड को नागालैंड से हथियार का फ़र्ज़ी लाइसेंस दिलवाया था।
उदयपुर 24 अक्टूबर 2019। शहर के हिरणमगरी थाना पुलिस ने पूर्व में दिनांक 29 जुलाई 2019 को सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के गार्ड गोपाल सिंह राठोड के कब्ज़े से फ़र्ज़ी लाइसेंस एवं हथियार ज़ब्त कर उसे गिरफ्तार किया था। इसी संदर्भ में पुलिस को फ़र्ज़ी हथियारो का लाइसेंस देने वाले माफिया की तलाश थी।
हिरणमगरी थाना पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोपाल सिंह राठोड को हथियार का फ़र्ज़ी लाइसेंस देने वाले माफिया देवकरण पिता जगन्नाथ कुमावत निवासी बुद्धा देवल मालपुरा जिला टोंक को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया की देवकरण ने नागालैंड से हथियार का फ़र्ज़ी लाइसेंस दिलवाया था। देवकरण को पीसी रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ जारी है। अभियुक्त देवकरण के विरुद्ध मारपीट का प्रकरण भी दर्ज है।