हरियाणा में फैमिली ID मैपिंग पोर्टल हुआ शुरू ! बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी

 | 
हरियाणा में फैमिली ID मैपिंग पोर्टल हुआ शुरू ! बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी  

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में फैमिली ID मैपिंग पोर्टल शुरू होने से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। हरियाणा के PPP से बिजली बिल की मैपिंग को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के लिए ये बड़ी खुशखबरी आई है। मिली जानकारी के अनुसार फैमिली ID मैपिंग पोर्टल को फिर से शुरू कर दिया गया है। अब उपभोक्ता घर बैठे ही PPP पोर्टल के जरिए अपने बिजली बिल अकाउंट को जोड़ सकेंगे।

जानकारी के अनुसार वे गलत तरीके से जुड़े बिजली बिल अकाउंट को हटा भी पाएंगे। पिछले एक महीने से फैमिली ID लिंक पोर्टल बंद था। इस वजह से बिजली बिल मैपिंग से जुड़े काम रुक गए थे। कई उपभोक्ताओं ने Solar Panel लगवाए थे, उनके नेट मीटर से जुड़े काम भी अटके हुए थे। Haryana News

सरकारी योजनाओं का लाभ

मिली जानकारी के मुताबिक फैमिली ID में बिजली बिल की मैपिंग न होने से उपभोक्ताओं को बिल से जुड़ी दिक्कतें आ रही थीं। साथ ही, उन्हें कई सरकारी योजनाओं का फायदा लेने में भी परेशानी हो रही थी। अब पोर्टल शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली बिल की मैपिंग के लिए बिजली निगम के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। Haryana News

घर बैठे बिजली बिल अकाउंट को जानकारी के अनुसार PPP से जोड़ने या गलत मैपिंग हटाने की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

इन उपभोक्ताओं को राहत

मिली जानकारी के मुताबिक Solar Panel लगाने वाले उपभोक्ताओं को भी इससे राहत मिलने की उम्मीद है। फैमिली ID में बिजली बिल की सही मैपिंग होने के बाद नेट मीटर से जुड़ी रुकी हुई प्रक्रियाओं में तेजी आ सकती है। Haryana News

जानकारी के अनुसार बिजली निगम हिसार के एक्सईएन विनीत कुमार ने बताया, "पिछले काफी समय से बंद फैमिली ID मैपिंग पोर्टल को अब क्रीड विभाग ने 'मेरा परिवार' पोर्टल पर बिजली ग्रीवेंस का विकल्प दिया है। इससे आम उपभोक्ता घर बैठे मैपिंग कर सकेंगे।"

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News