लापता युवक के परिवार ने की जल्द कार्यवाही मांग
शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में कल अचानक लापता हुए व्यक्ति के परिवार ने आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर से मुलाकात कर मामले में जल्द कारवाई करने की मांग की।
शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में कल अचानक लापता हुए व्यक्ति के परिवार ने आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर से मुलाकात कर मामले में जल्द कारवाई करने की मांग की।
लखावली निवासी गोपी लाल मेघवाल ने बताया कि उनका पुत्र मोहनलाल कल सुबह हमेशा की तरह घर से अपने ऑफिस के लिए निकला था, लेकिन ऑफिस नहीं पंहुचा, जिस पर परिजनों ने कल दिन भर रिश्तेदारों और परिचितों के यहाँ तलाश की, लेकिन लापता युवक का कोई पता नहीं चला। परिजनों की ओर से सुखेर थाना में मामला दर्ज करवाया गया।
इसी को लेकर आज युवक के परिजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर से मिले और मामले में जल्द कारवाई की मांग की, मुलाकात के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखमन सिंह ने सुखेर थानाधिकारी को फोन कर मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करने के निर्देश दिए।
वहीँ दूसरी ओर युवक परिजनों का कहना है कि मोहनलाल का किसी से कोई झगडा या दुश्मनी नहीं है। मोहन लाल प्राइवेट कम्पनी में काम करता है।