सुप्रसिद्ध पत्रकार पद्मश्री मुजफ्फर हुसैन आज उदयपुर में

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से कविराव मोहन सिंह राष्ट्रीय व्याख्यान में देश की ज्वलंत कश्मीर समस्या पर विचार किया जाएगा।

 | 

यह जानकारी देते हुए वाइस चांसलर प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि कविराव मोहन सिंह जयंती पर शनिवार को विश्वविद्यालय के प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में प्रातः 11 बजे ‘‘कश्मीर: कल, आज और कल’’ विषय पर राष्ट्रीय व्याख्यान का आयोजन होगा जिसमें सुप्रसिद्ध पत्रकार तथा स्तम्भ लेखक पद्मश्री मुजफ्फर हुसैन मुख्य वक्ता होंगे।

समारोह के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त वैभव गालरिया हांेगे। उन्होंने बताया कि साहित्य संस्थान में कविराव मोहन सिंह पीठ स्थापित की गई है। इसके तहत देश के सामने सभी क्षेत्रों में उपस्थित विभिन्न समस्याओं पर समय – समय पर विचार विमर्श करके उनका समाधान सुझाया जायेगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News