मशहूर रैपर बादशाह का चंडीगढ़ में क्लब सील, प्रशासन ने बताया ये बड़ा कारण ?

 | 
मशहूर रैपर बादशाह का चंडीगढ़ में क्लब सील, प्रशासन ने बताया ये बड़ा कारण ?

Udaipur Times, Chandigarh News : चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज मंगलवार सुबह प्रशासन की बिल्डिंग ब्रांच ने चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित मशहूर रैपर बादशाह के क्लब सागो को  सील कर दिया है। खबरों से जानकारी मिली है की क्लब संचालकों को भवन नियमों के उल्लंघन को लेकर कई बार नोटिस जारी किए गए थे। Chandigarh News प्रशासन की बिल्डिंग ब्रांच ने उन्हें निर्धारित समय के भीतर कमियां दूर करने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जिसके बाद से ही ये बड़ा एक्शन लिया गया है। 

बिल्डिंग ब्रांच के प्रशासन के मुताबिक, क्लब में भवन संबंधी नियमों और स्वीकृत नक्शे से जुड़े कुछ उल्लंघनों को लेकर लंबे समय से मामला चल रहा था। बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद संतोषजनक जवाब और अनुपालन नहीं मिलने पर आखिरकार क्लब को सील करने का फैसला लिया गया। Chandigarh News

निर्माण पड़ा भारी

बिल्डिंग ब्रांच की टीम के अनुसार, क्लब के लिए जो नक्शा मंजूर कराया गया था, उसके बाद अंदर अतिरिक्त निर्माण कर लिया गया था। इसी को लेकर बिल्डिंग ब्रांच की ओर से क्लब संचालकों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। Chandigarh News बिल्डिंग ब्रांच की टीम के अनुसार निर्धारित समय के भीतर निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे बिल्डिंग ब्रांच की टीम पुलिस की मौजूदगी में मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए क्लब को सील कर दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News