विद्या भवन पॉलीटेक्निक में विदाई समारोह सम्पन्न

विद्या भवन पॉलीटेक्निक के पचपन से अधिक विद्यार्थियों का इस वर्ष विभिन्न कम्पनियों में कैम्पस सलेक्षन हो चुका है तथा यह प्रक्रिया जारी है। इससे यह प्रमाणित होता है कि ज्ञान, हुनर, समर्पण व ईमानदारी से जीवन में व्यक्ति बेरोजगार नही रह सकता। वरन्, उच्च मुकाम हासिल करता है।

 | 

उक्त विचार विद्या भवन पॉलीटेक्निक के प्राचार्य अनिल मेहता ने संस्था के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के विदाई समारोह में व्यक्त किये।

इस अवसर पर वर्ष 1959 में उत्तीर्ण संस्था के पूर्व विद्यार्थी प्रमुख वास्तुविद् बी. एल. मंत्री ने कहा कि विगत पैंसठ वर्षों में संस्था ने देश, दुनिया को श्रेष्ठ इंजीनियर दिये है। पूर्व विद्यार्थी संघ के माध्यम से यह इंजीनियर संस्था की विकास यात्रा में सहभागी बने हुए है।

विद्या भवन पॉलीटेक्निक में विदाई समारोह सम्पन्न

पूर्व विद्यार्थी संघ के अध्यक्ष, सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता जी. पी. सोनी ने विद्यार्थियों को निरन्तर सीखते रहने की सलाह दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों का पूर्व विद्यार्थी संघ में स्वागत किया। संस्था के पूर्व प्राचार्य बी. एल. जैन ने भी विचार रखे। संचालन दीपिका बैरवा ने किया तथा धन्यवाद विभागाध्यक्ष प्रकाश सुन्दरम् ने दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News