गिट्स में विदाई समारोह का आयोजन
गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज डबोक, उदयपुर में एमबीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एफएमएस के पूर्व निदेशक प्रो. पीके जैन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना व शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि गिट्स निदेशक प्रो. डॉ केएन सेठ व फाइनेंस कंट्रोलर बीएल जांगिड़ ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और जीवन में सफलता की ऊचाइंयों को हासिल करने का आशीर्वाद दिया।
गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज डबोक, उदयपुर में एमबीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एफएमएस के पूर्व निदेशक प्रो. पीके जैन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना व शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि गिट्स निदेशक प्रो. डॉ केएन सेठ व फाइनेंस कंट्रोलर बीएल जांगिड़ ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और जीवन में सफलता की ऊचाइंयों को हासिल करने का आशीर्वाद दिया। एमबीए प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को और भी मनोरंजक बनाने के लिए नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब छात्रों में आशीष राव व छात्राओं में नेहा पोरवाल को प्रदान किया गया। साथ ही एमबीए शिक्षण के दौरान उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने हेतु श्रेयांश जैन को सर्वश्रेष्ठ समन्वयक उपाधि से नवाज़ा गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह भेंट स्वरुप प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन रवींद्र सिंह, इन्दू जैन, शिप्रा मोगरा व वारिस जैन ने किया। कार्यक्रम में गिट्स के विभागाध्यक्ष, अन्य शिक्षकगण व कर्मचारी उपस्थित थे।