प्रबन्ध अध्ययन संकाय में फैयरवेल पार्टी का आयोजन
आज जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विष्वविद्यालय के संघटक प्रबन्ध अध्ययन संकाय में एम.बी.ए. व एम.एच.आर.एम. के छात्रों ने सीनियर छात्र/छात्राओं के लिये फैयरवेल पार्टी (विदाई समारोह) का आयोजन किया गया।
आज जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विष्वविद्यालय के संघटक प्रबन्ध अध्ययन संकाय में एम.बी.ए. व एम.एच.आर.एम. के छात्रों ने सीनियर छात्र/छात्राओं के लिये फैयरवेल पार्टी (विदाई समारोह) का आयोजन किया गया।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत थे । प्रो. सारंगदेवोत ने छात्रों को अपने कर्तव्य पालन का बोध कराते हुए उन्हें अच्छे भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
संकाय के निदेशक प्रो. एन.एस. राव ने छात्रों को कठिन परिश्रम कर अपना भविष्य उज्ज़वल बनाने को प्रेरित किया एवं नई ऊॅंचाईयां छूने का आह्वान किया । इस अवसर पर संकाय छात्रों ने कई आकर्षक व मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
अरविन्द सिंह सोलंकी एवं ग्रुप ने राजस्थानी नृत्य के माध्यम से छात्रों का मन मोहा। शालिनी सोदा ने पश्चिमी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। समस्त प्रस्तुतियों में सभी छात्रों ने सहभागिता स्वाभाविक रूप से ऊभर कर सामने आई।
सीनियर छात्रों को विदा करते समय अनेक छात्र भावुक हो गये। कार्यक्रम के अन्त में मिस्टर एवं मिस फेयरवेल का चुनाव तीन चरणों में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के पश्चात् किया गया।
एम.बी.ए. संकाय में मिस्टर फेयरवेल चन्द्रपाल सिंह व मिस फेयरवेल स्वाति जैन और एम.एच.आर.एम. संकाय में मिस्टर फेयरवेल भूपेनद्र सिंह सारंगदेवोत व मिस फेयरवेल ऋचा पटेल को चुना गया। कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार प्रजापत एवं गिरीश पुरोहित ने किया।
