दाऊदी बोहरा यूथ जमाअत के हज यात्री को विदाई

दाऊदी बोहरा यूथ जमाअत के 31 सदस्यीय हज यात्रियों की सामूहिक विदाई का कार्यक्रम रविवार को बोहरा वाडी स्थ

 | 

दाऊदी बोहरा यूथ जमाअत के हज यात्री को विदाई

दाऊदी बोहरा यूथ जमाअत के 31 सदस्यीय हज यात्रियों की सामूहिक विदाई का कार्यक्रम रविवार को बोहरा वाडी स्थित वजीहपुरा मस्जिद में संपन्न हुआ।

दाऊदी बोहरा यूथ जमाअत के हज यात्री को विदाई

यह जानकारी देते हुए जमात के सचिव हिब्तुल्लाह अत्तारी ने बताया कि रविवार को बोहरावाड़ी स्थित मस्जिद वजीहपुरा में प्रात: 10.30 बजे विदाई का कार्यक्रम हुआ जहॉं हज यात्रियों को उनके रिश्तेदार एवं अन्य समाज जन ने माल्यार्पण कर के विदाई दी।

दाऊदी बोहरा यूथ जमाअत के हज यात्री को विदाई

उन्होंने बताया कि इस बार कुल 31 स्त्री-पुरुष राज्य हज कमेटी एवं अन्य ट्यूर ऑपरेटर्स के माध्यम से सितम्बर के पहले सप्ताह में तीन चरणों में हज यात्रा पर प्रस्थान करेंगे।

दाऊदी बोहरा यूथ जमाअत के हज यात्री को विदाई   दाऊदी बोहरा यूथ जमाअत के हज यात्री को विदाई   दाऊदी बोहरा यूथ जमाअत के हज यात्री को विदाई हज यात्रियों के विदाई समारोह में बोहरा यूथ का बड़ा जन समूह एकत्रित हुआ एवं अपने भाइयों और बहनों को विदा किया।  इमाम जनाब पीर अली साहब, जमाअत सदर जनाब अब्बास अली नाथ, सेंट्रल बोर्ड के अध्यक्ष जनाब आबिद अदीब एवं सचिव जनाब हिब्तुल्लाह अत्तारी ने हज यात्रियों के सफ़र के कामयाबी की दुआ की।  इस अवसर पर श्रीमती ज़ेहरा गोरियावाला, मुज़म्मिल-मुज़ाहिर के.आर. एवं मुल्ला सैफुद्दीन ने नातिया कलाम पेश कर हज यात्रियों को शुभकामनाएं दी। दाऊदी बोहरा यूथ जमाअत के हज यात्री को विदाई मस्जिद में विदाई समारोह के बाद हज ज़ायरीन का दल जुलूस के रूप में बोहरावाड़ी के मुख्य मार्गों से निकलता हुआ मस्जिद रसूलपुरा पहुंचा, जहां ज़ायरीन एवं उपस्थित समूह ने सामूहिक रूप से ज़ोहर-अस्र की नमाज़ अदा की। दाऊदी बोहरा यूथ जमाअत के हज यात्री को विदाई   दाऊदी बोहरा यूथ जमाअत के हज यात्री को विदाई   दाऊदी बोहरा यूथ जमाअत के हज यात्री को विदाई

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal