किसान का सिर काट ले जाने वाला आरोपी हिरासत में

गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के नवाघर गांव में एक खेत पर चोकिदारी करने वाले किसान का सिर काट कर ले जाने के मामले का खुलासा हो गया है।

 | 
किसान का सिर काट ले जाने वाला आरोपी हिरासत में गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के नवाघर गांव में एक खेत पर चोकिदारी करने वाले किसान का सिर काट कर ले जाने के मामले का खुलासा हो गया है।

इस मामले को पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा ने अंधविश्वास से जुड़ा बताया है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी हीरालाल का सिर काटकर उसके गांव बिलख, ऋषभदेव ले गया था, जहां किसी तांत्रिक से वह टोटका करवाना चाहता था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नर-मुंड बरामद कर लिया है। इस वारदात में आरोपी के साथ एक अन्य अपराधी भी शामिल था, इस मामले में पुलिस अब तांत्रिक सहित दो जनों की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि नवाघर निवासी हीरालाल गमेती गांव में ही एक खेत पर रखवाली करता था। 2 फरवरी रात अज्ञात हत्यारों ने उसका सिर काट दिया और साथ ले गए थे।

इस मामले में आई.जी टी.सी डामोर, एस.पी हरिप्रसाद शर्मा ने मौका मुआयना के बाद ए.एस.पी कालूराम रावत के नेतृत्व में टीम गठित की गई. टीम ने मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए और नर मुंड बरामद करने के लिए खेत में कुएं के पास खून के धब्बे होने पर कुए का पानी खाली करवाया परन्तु सिर का पता नहीं चला.

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News