हरियाणा में तहसील परिसर में किसान ने किया सुसाइड ! तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी पर FIR

 | 
हरियाणा में तहसील परिसर में किसान ने किया सुसाइड ! तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी पर FIR

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के जींद में झील गांव के किसान प्रहलाद सिंह (48) ने तहसील परिसर में कीटनाशक पीकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बेटे सोमपाल का कहना है, उचाना तहसील में तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी ने उनकी जमीन पर कब्जा कराने का प्रयास कराया। इसी से परेशान होकर पिता ने कीटनाशक पी लिया। परिसर में मौजूद पुलिस ने तुरंत किसान को उचाना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने उन्हें जींद रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, पुलिस ने मृतक के भाई, भतीजे सहित तहसीलदार, कानूगो और पटवारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Haryana News

केस दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार उचाना थाना प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि प्रहलाद के सुसाइड नोट व उसके बेटे सोमपाल की शिकायत के आधार पर सुमित नंबरदार व उसके भाई सचिन को नामजद किया है। तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी के खिलाफ भी FIR दर्ज कर ली गई है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News