किसानों की हुई बल्ले-बल्ले ! अब मिलेगी मुफ़्त बिजली, जाने सरकार का पूरा प्लान ?
Udaipur Times, Free Electricity : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। बिहार के किसानों को सिंचाई के लिए अब फ्री बिजली मिलने वाली है। जानकारी के मुताबिक ऊर्जा विभाग ने इससे संबंधित योजना का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती हैं।
मिली जानकारी के अनुसार इससे राज्य के एक करोड़ से अधिक किसानों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। अभी सरकार किसानों को 55 पैसे प्रति यूनिट की दर से सिंचाई के लिए बिजली दे रही है। Free Electricity
जानकारी के मुताबिक अगले तीन वर्षों में खेती के लिए सोलर के माध्यम से 2560 फीडर से 2585 मेगावाट बिजली तैयार होगी। Free Electricity इसके लिए सरकार 2714 करोड़ खर्च करेगी।
मिली जानकारी के अनुसार कृषि फीडर सोलराइजेशन करने वाली एजेंसियों को सरकार प्रति मेगावाट एक करोड़ 5 लाख रुपये अनुदान देगी। तीन वर्षों में 2585 मेगावाट बिजली उत्पादन होने से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली की उपलब्धता होगी। विभाग ने यह प्रस्ताव PM कुसुम योजना 0.2 को ध्यान में रख कर तैयार किया है। Free Electricity
योजना के लाभ
किसानों की खेती में लागत घटेगी
किसानों की आमदनी बढ़ेगी
सौर ऊर्जा उत्पादन भी बढ़ेगा
प्रदूषण में भी कमी आएगी
सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य
वर्ष - फीडर - बिजली (मेगावाट)
2027 - 640 - 646
2028 - 896 - 905
2029 - 1024 - 1034
भूमि बैंक बनेगा
जानकारी के मुताबिक किसानों को मुफ्त बिजली देने वाले राज्यों के मॉडल का अध्ययन कराया गया है। Free Electricity इस आधार पर सोलर प्लांट लगाने के लिए भूमि बैंक स्थापित होगा। मिली जानकारी के अनुसार सोलर प्लांट के लिए जमीन देने वाले किसानों सहित अन्य व्यक्तियों को निर्धारित राशि मिलेगी।