हरियाणा में किसानों की बल्ले-बल्ले ! अब आधे दामों में खरीद सकेंगे नया ट्रैक्टर, जाने सरकार की नई स्कीम ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार की SB-89 योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र किसान 45 HP या इससे अधिक क्षमता का ट्रैक्टर खरीदने पर 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 3 लाख रुपये तक अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।_
इच्छुक किसान 15 दिसंबर 2026 तक कृषि विभाग के पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।_
योजना की प्रमुख शर्तें
आवेदक का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य।
आवेदक हरियाणा का निवासी एवं अनुसूचित जाति वर्ग से होना चाहिए।
किसान अथवा परिवार के सदस्य के नाम कृषि भूमि होनी चाहिए।
पिछले पांच वर्षों में ट्रैक्टर खरीद पर विभागीय अनुदान न लिया हो।
लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा।
अनुदान पर प्राप्त ट्रैक्टर को पांच वर्ष तक बेचा नहीं जा सकेगा।
पात्र किसान समय सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।
अधिक जानकारी के लिए उप कृषि निदेशक अथवा सहायक कृषि अभियंता, के कार्यालय में संपर्क करें।