किसानों की हुई बल्ले-बल्ले, सरकार ने 6 फसलों के MSP रेट में की बढ़ोतरी

 | 
किसानों की हुई बल्ले-बल्ले, सरकार ने 6 फसलों के MSP रेट में की बढ़ोतरी 

Udaipur Times, New Delhi : किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र ने किसान, हरित बिजली व दिल्ली के ट्रैफिक से जुड़े 3 फैसले लिए हैं। 6 रबी फसलों के MSP में वृद्धि की है। गेहूं का MSP सिर्फ 25 रु. बढ़ाकर 2,610 रु. किया है। यह 2010-11 के बाद सबसे छोटी बढ़ोतरी है, तब समर्थन मूल्य 20 रु. बढ़ा था। पिछले साल 160 रु. बढ़ाए थे। गेहूं उत्पादन लागत 1,264 प्रति क्विंटल आंकी है। नया MSP इससे 106% ज्यादा है। हरियाणा में 62.5 लाख एकड़ में गेहूं व 15 लाख एकड़ में सरसों होती है।

अब गेहूं ₹2610, सरसों ₹6613 क्विंटल

फसल2025-26 - 2026-27 - वृद्धि

गेहूं      2,585 - 2,610 - 25
जौ      2,150 - 2,286 - 136
चना    5,875 - 5,958 - 83
मसूर   7,000 - 7,390 - 390
सरसों  6,200 - 6,613 - 413
कुसुम 6,540 - 7,215 - 675

अनुमान है कि 324 लाख टन रबी फसलों की खरीद पर किसानों को 90,962 करोड़ मिलेंगे।

71 लाख सक्रिय वाहनों वाली दिल्ली में 42 कॉरिडोर पर 1,092 सिग्नल ट्रैफिक देख समय बदलेंगे। 1,029 स्थानों पर एआई कैमरे हिट एंड रन से जुड़े वाहन भी पहचानेंगे।

135 गीगावाट क्षमता का तीसरा ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर बनेगा। 50 गीगावाट-घंटा बैटरी भंडारण भी जुड़ेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News