किसान की बेटी बनी IPS अफसर, तीसरे प्रयास में ऐसे क्रैक किया UPSC एग्जाम
Udaipur Times, Success Story : कहते है जिनकी मेहनत सचही होती है उनका नया एक दिन पुरे जमाने में गूँजता है, जो कड़ी मेहनत करना जानते है वो एक न एक दिन इतिहास जरूर रचते है। आज हम आपको ऐसी ही एक मेहनती महिला अफसर की कहानी बताने वाले है जिन्होंने किसान परिवार से होकर भी यूपीएससी मक्लियर कर IPS बन इतिहास रच दिया है।
आज हम जिनकी बात कर रहे है वो है राजस्थान की रहने वाली किसान परिवार से IPS रेखा यादव। Success Story
IPS रेखा यादव फिलहाल चंपावत जिले के कप्तान के तौर पर कमान संभाल रही हैं। चंपावत जिला CM पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा क्षेत्र है, ऐसे में चंपावत जिले की कानून व्यवस्था रेखा यादव के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं।
IPS रेखा यादव साल 2019 बैच की IPS अधिकारी को उत्तराखंड कैडर मिला। चंपावत की कमान संभालने से पहले वे उत्तराखंड के कई महत्वपूर्ण जिलों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। Success Story
कई अहम जिम्मेदारी
सहायक पुलिस अधीक्षक देहरादून, हरिद्वार, SP क्राइम, ट्रैफिक हरिद्वार के बाद SP चमोली और पिथौरागढ़ जैसे सीमांत व संवेदनशील जिलों में कप्तान के तौर पर कार्य करने के बाद अब वह चंपावत जैसे अहम जिले में पुलिसिंग का नेतृत्व कर रही हैं। Success Story
शैक्षणिक योग्यता
IPS रेखा यादव बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में बेहद मेधावी रही हैं। उनकी शुरुआती स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई कोटपुतली (जयपुर) से ही संपन्न हुई। 12 वीं की परीक्षा 90.92% अंकों के साथ उत्तीर्ण करने के बाद रेखा ने BSC 84.67% अंकों के साथ पास की। उन्होंने समाजशास्त्र और भूगोल विषयों से MA किया। Success Story

UPSC लक्ष्य
पाँच भाई-बहनों में सबसे छोटी रेखा यादव ने देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC को अपना लक्ष्य चुना।
ऐसे पाई सफलता
रेखा यादव ने अपने तीसरे प्रयास में UPSC 2018 परीक्षा में सफलता हासिल की और साल 2019 बैच की IPS अधिकारी बनीं। रेखा यादव का ताल्लुक एक साधारण और जमीन से जुड़े परिवार से है। Success Story
उनके पिता शुरुआत में किसानी (खेती-बाड़ी) करते थे, जो प्रधान पंचायत समिति (कोटपुतली) रहे, उनकी माता एक कुशल गृहिणी रही हैं।
पहली महिला अधिकारी
IPS रेखा यादव अपने परिवार में सरकारी नौेकरी में जाने वाली पहली महिला हैं। साथ ही अपने क्षेत्र में IPS अधिकारी बनने वाली भी पहली महिला है। Success Story
पति भी IPS
हैदराबाद में ट्रेनिंग के दौरान एक बार उनकी मुलाकात साल 2018 बैच के IPS अधिकारी अजय गणपति से हुई। Success Story जिसके बाद दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया और वैवाहिक जीवन में बंध गए।
