हरियाणा में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को पट्टे पर मिलेगी जमीन, CM सैनी का बड़ा ऐलान
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के CM सैनी ने कहा कि कृषि विभाग के स्वामित्व वाली लगभग 800 एकड़ भूमि केवल उन किसानों को पट्टे पर दी जाएगी, जो अगले कम से कम 10 वर्षों तक वहां प्राकृतिक और जैविक खेती करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा पंचायत भूमि पर भी प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नई नीति तैयार की जा रही है। प्राकृतिक खेती का सबसे बड़ा लाभ तभी मिलेगा जब किसानों को उनके उत्पाद का सही मूल्य मिलेगा। Haryana News
प्रदेश की 10 मंडियों में जानकारी के मुताबिक प्राकृतिक और जैविक किसानों के लिए विशेष स्थान उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके साथ-साथ परीक्षण प्रयोगशालाएं तथा एपीडा द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाणन केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे, ताकि किसानों को बेहतर सुविधा मिल सके। Haryana News
आर्थिक सहायता
सरकार ने यह निर्णय लिया है कि किसानों को आर्थिक सहायता देकर प्राकृतिक खेती की ओर प्रोत्साहित किया जाए। इसके अतिरिक्त, प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले कच्चे माल के भंडारण और प्रसंस्करण के लिए चार ड्रम खरीदने हेतु प्रत्येक किसान को 3 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। Haryana News
सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई ठोस निर्णय लिए हैं। इसी दिशा में एपीडा प्रमाणित प्राकृतिक एवं जैविक किसानों को 5 वर्षों तक प्रति वर्ष 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। Haryana News यह सहायता किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर स्थायी रूप से प्रेरित करेगी और उनकी आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।
