किसानों की चमकेगी किस्मत ! हरियाणा में यहां बनेगी नई SPR रोड, 8.25 करोड़ रुपये प्रति एकड़ मिलेगा मुआवजा

 | 
किसानों की चमकेगी किस्मत ! हरियाणा में यहां बनेगी नई SPR रोड, 8.25 करोड़ रुपये प्रति एकड़ मिलेगा मुआवजा

Udaipur Times, New SPR Road : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। 21 किमी लंबी गुरुग्राम-मानेसर सदर्न पेरिफेरल रोड प्रोजेक्ट (ग्रेटर SPR) परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की कवायद तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार,  इसमें बादशाहपुर और शिकोहपुर के किसानों को सबसे भारी मुआवजा मिलेगा। ये ग्रेटर SPR रोड गुरुग्राम को मानेसर से जोड़ेगी। 

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अनुसार, भूमि अधिग्रहण आखिरी दौर में है। इसमें 6 हजार करोड़ का भारी मुआवजा मिलेगा। अभी का 16 किमी लंबा सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) गुरुग्राम के सेक्टर 58 से बादशाहपुर चौक और NH-48 तक जाता है। जबकि ग्रेटर SPR लगभग 21 किलोमीटर लंबा होगा। ये  सेक्टर-58 से मानेसर तक जाएगा और इसमें 4.2 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड होगा।  

जानकारी के मुताबिक, इसके पहले चरण में बादशाहपुर में मुआवजा दर सबसे ज्यादा है। बताया जा रहा है की ये प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा होगा। बादशाहपुर की लगभग 51 एकड़ जमीन ली जा रही है। इसकी लोकेशन और सोहना रोड से नजदीकी के कारण बादशाहपुर को 8.25 करोड़ प्रति एकड़ की दर से सबसे ज्यादा मुआवजा देने का फैसला लिया गया है।  शिकोहपुर में भी ऊंचा मुआवजा मिलेगा. दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) के करीब प्रीमियम लोकेशन के लिए मुआवजा 8 से 11 करोड़ एकड़ तक जा सकती है। पहले चरण गांव बहरामपुर, कादरपुर और मैदावास के किसानों को 6.5 करोड़ से 8 करोड़ प्रति एकड़ तक का मुआवजा मिलेगा।  

मिली जानकारी के अनुसार,  सदर्न पेरिफेरल रोड की 14 गांवों की करीब 670 एकड़ भूमि अधिग्रहण दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण में 6 गांवों की लगभग 276 एकड़ जमीन ली जाएगी। बहरामपुर की 26 एकड़, उल्लावास की 17 एकड़, घूमसपुर में 54 एकड़, कादरपुर की 77 एकड़, मैदावास में 50 एकड़ और बादशाहपुर में 51 एकड़ भूमि ली जाएगी। भूमि अधिग्रहण कानून की धारा-6 के तहत अधिसूचना भी हो चुकी है। 

दूसरे चरण में लगभग 394 एकड़ अतिरिक्त जमीन ली जाएगी। शिकोहपुर, नौरंगपुर, अकलीमपुर, टीकली, सकतपुर, बाढ़ गुर्जर, मानेसर और नैनवाल भी इसमें शामिल है। दूसरे चरण के लिए भूमि अधिग्रहण फरवरी तक पूरा करने का टारगेट है।

इस ग्रेटर SPR रोड से गुरुग्राम, दिल्ली और फरीदाबाद के यात्रियों को ट्रैफिक जाम में काफी राहत मिलेगी। अभी दिल्ली-जयपुर हाईवे और मौजूदा SPR रोड पर भारी ट्रैफिक दबाव रहता है। ग्रेटर एसपीआर से फरीदाबाद और सोहना के वाहनों को सीधे मानेसर और दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिना ट्रैफिक में फंसे पहुंचेंगे।सरकार ग्रेटर एसपीआर को एलिवेटेड रोड के तौर पर विकसित की योजना बना रही है। इससे नीचे लोकल ट्रैफिक और ऊपर एक्सप्रेसवे ट्रैफिक अलग रहेगा। गुरुग्राम में सेक्टर 58 से 95 तक इस विशाल 150 मीटर चौड़े रोड से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News