किसान की IITian बेटी IPS से बनी IAS अफसर, 2 बार क्रैक किया UPSC एग्जाम

 | 
किसान की IITian बेटी IPS से बनी IAS अफसर, 2 बार क्रैक किया UPSC एग्जाम

Udaipur Times, Success Story : सपने तो हर कोई देखता है लेकिन इसे पूरा करने के लिए जो दिन रात मेहनत करता है जीत उसी की होती है। आज हम आपको ऐसी ही कहानी बताने जा रहे है जिन्होंने अपनि कड़ी मेहनत और लग्न से बड़ा मुकाम हासिल किया है। जो मेहनत करना जानते है वो एक न एक दिन सफल जरुर होते है आज हम आपको ऐसी ही मेहनती IAS अफसर की कहानी बताने जा रहे है जिन्होंने कड़ी मेहनत से दो बार UPSC परीक्षा को पास किया है, आज हम बात कर रहे है कोमल पुनिया की।

कोमल पुनिया का सपना IAS अधिकारी बनने का था इसलिए IPS बनने के बाद भी उन्होंने कड़ी मेहनत से IAS का मुकाम हासिल करने के लिए फिर से दिन रात मेहनत की। Success Story

कोमल पुनिया उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली है। कोमल पुनिया ने UPSC सीएसई 2024 में छठी रैंक हासिल की है। कोमल के पिता किसान हैं और उनकी मां गृहिणी हैं। इसके अलावा वह दो भाई-बहन हैं। 

कोमल पुनिया ने पहले 474वीं रैंक के साथ 2023 में IPS बनी थी, लेकिन उनका लक्ष्य IAS बनना था। इसके लिए उन्होंने IPS ट्रेनिंग के फाउंडेशन कोर्स को छोड़कर 2024 में फिर से UPSC परीक्षा देने का फैसला किया। Success Story

IIT से की पढ़ाई

कोमल ने जवाहर नवोदय विद्यालय से स्कूली शिक्षा पूरी की है। स्कूलिंग के बाद उन्होंने IIT रुड़की से इंजीनियरिंग फिजिक्स में डिग्री हासिल की। उनकी मजबूत शैक्षणिक नींव ने उनकी UPSC की तैयारी में अहम भूमिका निभाई।

UPSC की परीक्षा में भी उन्होंने फिजिक्स को ही अपना ऑप्शनल सब्जेक्ट भी चुना था। UPSC 2024 की परीक्षा में कोमल को 2025 में से 1032 मार्क्स मिले हैं। उन्हें मेन्स की लिखित परीक्षा में 856 मार्क्स और इंटरव्यू में 176 मार्क्स मिले हैं। Success Story

कोमल ने ग्रेजुएट होने के बाद साल 2021 से UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News