42 गांवों के किसानों पर अब बरसेगा पैसा ही पैसा ! जमीनों का हुआ सर्वे, जाने पूरा मास्टर प्लान ?
Udaipur Times, Gorakhpur-Shamli Expressway : गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। अब इस एक्सप्रेसवे को लेकर जिले में लंबे समय से चल रही प्रक्रिया अब तेज होने वाली है। जानकारी के अनुसार अभी तक नक्शों और प्रस्तावों में दिखाई देने वाले एक्सप्रेसवे के लिए बीसलपुर और सदर तहसील के 42 गांवों में जमीनों का चिह्नीकरण कर दिया गया है और अधिकारियों ने चिह्नीकरण से जुड़े दस्तावेज DM को दे दिए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक अब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। यानी एक्सप्रेसवे का रास्ता तय होने के बाद अब किसानों की जमीन सरकारी प्रक्रिया में शामिल होने जा रही है। किसानों को उम्मीद है कि एक्सप्रेसवे से अब उनके विकास की तस्वीर बदलेगी और अब जमीन के बदले मिलने मुआवजा भी मिलेगा। Gorakhpur-Shamli Expressway
जानकारी के अनुसार पीलीभीत जिले में गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे ग्रीन कारिडोर के KM 290 से 329 तक करीब 39 KM का सफर तय करेगा। बीसलपुर तहसील के 39 गांवों से होकर हाईवे गुजरेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक यह मार्ग शाहजहांपुर की पुवायां तहसील के सुहेला ररुआ क्षेत्र से पीलीभीत की ओर बढ़ेगा। इसके बाद बरेली जिले की नवाबगंज तहसील के मुड़िया मलूकपुर और नोगवां भगवंतपुर की तरफ जाएगा। नवाबगंज के भी 26 गांव इस परियोजना में शामिल किए गए हैं। जानकारी के अनुसार इस परियोजना में पहले पीलीभीत को शामिल किया गया था, लेकिन बाद में कुछ अड़चनों के चलते जिले का नाम इससे हट गया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर इसे दोबारा शामिल कराने की मांग उठती रही। Gorakhpur-Shamli Expressway
जनप्रतिनिधियों ने भी शासन तक आवाज पहुंचाई। अब अधिसूचना जारी होने और चिह्नीकरण पूरा होने के बाद परियोजना को लेकर उम्मीदें फिर मजबूत हुई हैं।
इन गांवों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे
जानकारी के अनुसार पीलीभीत के कटकवारा, बरखेड़ा यासीन, पुरैनिया रामगुलाम, जोगीठेर, अठकोना, महेशापुर, बिहारीपुर हीरा, विरसिंहपुर, नोगवां संतोष, ईटगांव, सुहेला, आराजी सुहेला, मुड़गवा, रामपुर अमृत, हरायपुर, दियोरिया खुर्द, नगरारता, भूड़ा, ढकरिया, मुड़िया बिलहरा, लिलहर, मीरपुर हरायपुर, बमरोली, तिलसंडा हसोआ, रुरिया, पुरैना माफी, अकबरगंज सिमरा, पकड़िया मंगली, साबेपुर, चंदपुरा, गांगुपुर, नसरुल्लापुर, उल्लिका, हाफिजनगर बन्हाई, गजरौला, रमापुर, बिचपुरी जोगीठेर और लौंगाह गांव शामिल हैं।