हरियाणा में किसानों की होगी बल्ले-बल्ले ! खेतों की सिंचाई के लिए बनेंगे 100, 200 और 500 एकड़ के क्लस्टर

 | 
हरियाणा में किसानों की होगी बल्ले-बल्ले ! खेतों की सिंचाई के लिए बनेंगे 100, 200 और 500 एकड़ के क्लस्टर

Udaipur Times, Haryana news  : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में खेतों की सिंचाई के लिए 100, 200 और 500 एकड़ के क्लस्टर बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इन क्लस्टरों में बड़ी डिग्गियां बनाई जाएंगी, जिनमें लगभग एक महीने की आवश्यकता के अनुरूप पानी संग्रहीत किया जा सकेगा। इन डिग्गियों से सोलर पंप के माध्यम से स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली द्वारा खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक इससे कम पानी में अधिक क्षेत्र की सिंचाई और बेहतर पैदावार सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कृषि सम्मेलन में बताया कि अमृत सरोवर योजना के तहत लगभग 2000 तालाबों पर काम किया जा रहा है। नए तालाबों का निर्माण और पुराने तालाबों का पुनर्जीवन किया जा रहा है।

40 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

मिली जानकारी के अनुसार 40 लाख से अधिक किसानों ने डेढ़ लाख हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती के लिए पंजीकरण कराया है। वर्तमान में 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती की जा रही है। पंचायतों तथा कृषि विभाग की जमीन को किसानों को 10 वर्ष की लीज पर प्राकृतिक खेती के लिए देने की व्यवस्था की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन महासंघ (हैफेड) को मंडियों में प्राकृतिक खेती से उत्पादित अनाज की खरीद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मोरनी ब्लाक में किसानों के साथ समझौता किया गया है, जिसके तहत प्राकृतिक तरीके से खेती करने वाले किसानों की उपज को खेत से ही खरीदने की व्यवस्था की गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News