किसानों का दिल्ली कूच ! पुलिस ने किया बॉर्डर सील, धारा 163 लागू
Udaipur Times, Haryana News : किसानों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर बैरिकेडिंग, कंटीली तार, कंक्रीट ब्लॉक और कंटेनर लगाकर रास्ता बंद कर इन्हे सील कर दिया है। साथ ही बॉर्डर पर किसानों को रोक लिया है। इन बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में रविवार को खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर से दिल्ली के जंतर-मंतर तक ‘किसान बचाओ पदयात्रा’ निकालने का ऐलान किया था। जानकारी के मुताबिक किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में 55 पदयात्री इसमें शामिल हैं। किसान संगठनों ने 29 अगस्त को दिल्ली में पंचायत करने का भी ऐलान किया है। Haryana News
खबरों की माने तो रविवार दोपहर डल्लेवाल ने पिछले किसान आंदोलन में शहीद हुए शुभकरण सिंह के शहीदी स्थल से मिट्टी भी उठाई। डल्लेवाल ने कहा, “अब रास्ता किसानों ने नहीं, हरियाणा पुलिस ने रोका है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। जानकारी के मुताबिक थोड़ी संख्या में किसान दिल्ली जाकर अपनी बात रखना चाहते हैं। अगर आगे नहीं जाने दिया गया तो आज रात यहीं रुकेंगे।” Haryana News
इधर, जींद, कैथल और फतेहाबाद में खनौरी बॉर्डर की ओर जा रहे किसानों को पुलिस ने डिटेन किया है। Haryana News
जानिए किसान नेता ने क्या कहा…
मिली जानकारी के अनुसार किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि मीडिया के जरिए जानकारी मिली है कि खनौरी बॉर्डर पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ानी शुरू कर दी है। किसान किसी तरह के टकराव के पक्ष में नहीं हैं और जत्था शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जाएगा। अब यह सरकार पर निर्भर है कि वह वहां किस तरह का माहौल बनाती है। Haryana News
SP बोले-
जानकारी के मुताबिक जींद SP कुलदीप सिंह भी दाता सिंहवाला बॉर्डर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। दिल्ली कूच करने पहुंचे किसानों को बताया जाएगा कि इलाके में धारा 163 लागू है, इसलिए उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह नाके लगाए गए हैं।
