37 गांवों के किसानों की हुई चांदी ! जल्द होगा भूमि अधिग्रहण, 1 एकड़ जमीन का मिलेगा 1.75 करोड़ रुपये मुआवजा
Udaipur Times, New Delhi, New Noida City : उत्तर प्रदेश वासियों के इए बड़ी खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश सरकार न्यू नोएडा सिटी बसाने जा रही है, जिसके इए बड़े पैमाने पर जमीन का अधिग्रहण करने वाली है। जानकारी के अनुसार गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर के 37 गांवों के किसानों की किस्मत अब बदलने वाली है, क्योंकि सरकार उनकी जमीन खरीदने वी है।
मिली जानकारी के अनुसार DNGEIR के तहत बन रहे नया नोएडा के लिए ये काम चल रहा है। पहले चरण में 37 गांवों में जमीन अधिग्रहण की कवायद है। नोएडा अथॉरिटी ने 209 वर्ग KM के न्यू नोएडा सिटी प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण तेज करने के लिए दो नए विशेष कार्याधिकारी भी तैनात किए गए हैं। सरकार जिनकी जमीन खरीदेगी वो गौतम बुद्ध नगर के 13 गांव और बुलंदशहर के 24 गांव शामिल हैं। New Noida City
गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर के 37 गांव
जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के गांवों में बिरोंडी फौलादपुर, जोखाबाद, कैथरा, कनवारा, काडू, बिरोंडी तेज़पुर, चोला, डिमरी आदिलपुर, गोपालपुर, हृदयपुर, किशनपुर, लुहाकर, मुरादाबाद, नगला बरोधा, नवादा, राजरामपुर, शाहपुर कलां, सेरपुर, राजपुर खुर्दरा, सबदलपुर सलेमपुर कायस्थ, संवाली और सिकरा शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार गौतम बुद्ध नगर के गांवों में आनंदपुर, गिरिराजपुर, कोट, मिल्क खंडेरा, बैरंगपुर उर्फ नई बस्ती, बिल अकबरपुर, चायसा, दया नगर, नगला कामरू, नगला नयन सुख, नेकरामुपर उर्फ विष्णुपुर, फूलपुर और सैंथली शामिल हैं। New Noida City
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा अथॉरिटी ने न्यू नोएडा के लिए भूमि अधिग्रहण की दर 4300 प्रति वर्ग मीटर तय की है। प्रति एकड़ के हिसाब से ये 1.75 करोड़ रुपये का मुआवजा होगा। यह दर YEIDA के जेवर स्थित नोएडा एयरपोर्ट परियोजना के लिए संशोधित दरों के बराबर ही रखी गई है। जानकारी के मुताबिक भूमि अधिग्रहण के बाद नोएडा अथॉरिटी पूरे इलाके में सड़कें, ड्रेनेज सिस्टम, सीवेज नेटवर्क, बिजली आपूर्ति और पानी की पाइपलाइन विकसित करेगा। न्यू नोएडा की कुल जमीन का लगभग 40 फीसदी हिस्सा उद्योगों के लिए आवंटित किया गया है। New Noida City
जानकारी के मुताबिक लेखाकारों ने किसानों की आपसी सहमति से जमीन अधिग्रहण के लिए सर्वे का काम पहले ही शुरू कर दिया है। टीमें गांवों का दौरा कर रही हैं, ताकि राजस्व रिकॉर्ड को सत्यापित कराया जा सके। जमीन की मौजूदा मालिकाना हक, भूमि श्रेणी का आकलन किया जा सके।
चार चरणों में विकास
मिली जानकारी के अनुसार न्यू नोएडा का मास्टर प्लान 2041 के तहत कुल 209 वर्ग KM में 84 गांव दायरे में है। स्मार्ट सिटी और इंडस्ट्रियल हब के लिए 18 अक्टूबर 2024 को नया नोएडा शहर को अधिसूचित किया गया था।नोएडा अथॉरिटी 4 अलग-अलग चरणों में इसे विकसित कर रहा है। New Noida City
पहला फेज 2027 तक: 3165 हेक्टेयर
दूसरा फेज (2027 से 2032): 3798 हेक्टेयर
तीसरा फेज (2032 से 2037): 5908 हेक्टेयर
चौथा चरण (2037 से 2041): 8230 हेक्टेयर
कॉरिडोर से कनेक्शन
जानकारी के मुताबिक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मात्र 32 KM की दूरी पर न्यू नोएडा बस रहा है। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से सीधे जुड़ेगा।