राजस्थान व मध्यप्रदेश के किसानों ने किया ओर्गेनिक ग्रोसरी प्रोडक्ट्स को लॉन्च

ओर्गेनिक प्रोडक्ट्स के उपयोग से किसानों के जीवन स्तर में काफी सुधार होगा

 | 
साथ ही मिलावटी खाद्य पदार्थो से मुक्ति मिल सकेगी

उदयपुर। अरावली ओर्गेनिक्स द्वारा तैयार किये गये ओर्गेनिक ग्रोसरी प्रोडक्ट्स को आज शक्तिनगर कॉर्नर पर राजसथान व मध्यप्रदेश के किसानों ने फीता काटकर लॉन्च किया किया।

इस अवसर पर किसानों ने आमजन को ओर्गेनिक ग्रोसरी उत्पादों के होने वाले फायदों की जानकारी दी। ओर्गेनिक प्रोडक्ट आम जनता को बाजार में चल रहे ओर्गेनिक उत्पादों से काफी किफायती दामों पर एवं ओथेन्टिक ओर्गेनिक फूड उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे। 

किसानों ने बताया कि जिससे शहरवासी अपनाकर अपना जीवन स्वस्थ एवं निरोगी रख सकेंगे तथा जहरीले रसायनयुक्त खाद्य़ पदार्थो के भोग से मुक्ति पा सकेंगे। ये रसायनयुक्त पदार्थ हमारें शरीर को विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित कर रहे है। शहरवासी अपने कीचन के मासिक बजट में जरा सी वृद्धि कर इन ओर्गेनिक ग्रोसरी प्रोडक्ट्स को अपने कीचन का हिस्सा बना सकते है।

अरावली ओर्गेनिक्स समाज के सभी वर्गो को ओर्गेनिक फूड प्रोडक्ट्स अपनाने हेतु प्रेरित करने हेतु फ्री होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध करा रही है। ओर्गेनिक प्रोडक्ट्स के उपयोग से किसानों के जीवन स्तर में काफी सुधार होगा और वे भी जहरीले रसायनों के प्रयोग से दूर रह सकेंगे,साथ ही मिलावटी खाद्य पदार्थो से मुक्ति मिल सकेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News