अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर की फैशन डिजाइनर को मिली पहिचान
सिंगापुर में कल आयोजित किये गये मिस एण्ड मिसेज इण्डिया इन्टरनेशनल रंगारंग कार्यक्रम में भाग लेने वाली देश-विदेश की मिस एवं मिसेज युवतियों एवं महिलाओं ने उदयपुर की फैशन डिजाईनर एवं वाडरोब पार्टनर सुप्रिया शर्मा के डिजाईन एवं बनाये हुए परिधान पहन कर उदयपुर को इस क्षेत्र में एक नयी पहिचान दिलायी।

रेस्मा की सुप्रिया शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में जयपुर की शलिनी तोमर मिसेज इण्डिया इन्टरनेशनल खिताब से नवाजी गयी। उन्होंने बताया कि इस समारोह में भारत सहित विभिन्न देशों की 35 महिलाओ ने भाग लिया।
फैशन डिजाईनर एवं वाडरोब पार्टनर सुप्रिया शर्मा ने बताया कि यह पहला अवसर था जब उन्होेंने सभी प्रतिभागियों को न केवल गाउन एंव एथेनिक वियर उपलब्ध करायें वरन् उनकी डिजाईन की उन्होंने की थी। समारोह की निर्णायक उदयपुर की मिसेज यूनाईटेड नेशन रह चुकी डाॅ. प्रीति पंवार सोलंकी थी।