6 मई को आर्ट एक्सप्रेस-2018 में फैशन, इंटीरियर एवं आर्ट का होगा प्रदर्शन

आईएनआईएफडी द्वारा चिक्स कनेक्ट के साथ मिलकर 6 मई रविवार शाम को आयड़ पुलिया स्थित होटल रेडिसन ग्रीन में आर्ट एक्सप्रेस-2018 नामक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें फैशन के साथ-साथ इन्टीरियर कला का बखूबी प्रदर्शन होगा। फैशन शो में ब्यूटी क्वीन्स आकृति मलिक, रंजिता स्याल एवं शैली शर्मा सहित अनेक महिलायें रेम्प पर कैट वाॅक करेगी। शो में अवार्ड प्रदान किये जायेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिये दिल्ली की फैशन डिजायनर पूनम दुबे, बिग बाॅस फेम इमाम सिद्दकी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा मुक्ता शर्मा, परम अरोड़ा, सिमी चौहान, शीबा अरोड़ा, अर्शिया नौशिन भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

 | 
6 मई को आर्ट एक्सप्रेस-2018 में फैशन, इंटीरियर एवं आर्ट का होगा प्रदर्शन

आईएनआईएफडी द्वारा चिक्स कनेक्ट के साथ मिलकर 6 मई रविवार शाम को आयड़ पुलिया स्थित होटल रेडिसन ग्रीन में आर्ट एक्सप्रेस-2018 नामक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें फैशन के साथ-साथ इन्टीरियर कला का बखूबी प्रदर्शन होगा।

उदयपुर सेन्टर की हेड सीए प्राची मेहता व चिक्स कनेक्ट की निदेशिका हुर्रतुल मलिका ताज ने बताया कि अनचेन्ड नामक थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में फैशन की दुनिया से जुड़ी सेलिब्रिटी नारी पर हो रहे अत्याचारों का अंत पर महिला सशक्तिकरण की प्रस्तुति दे कर थीम को सार्थक करेंगे।

मेहता ने बताया कि फैशन शो में ब्यूटी क्वीन्स आकृति मलिक, रंजिता स्याल एवं शैली शर्मा सहित अनेक महिलायें रेम्प पर कैट वाॅक करेगी। शो में अवार्ड प्रदान किये जायेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिये दिल्ली की फैशन डिजायनर पूनम दुबे, बिग बाॅस फेम इमाम सिद्दकी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा मुक्ता शर्मा, परम अरोड़ा, सिमी चौहान, शीबा अरोड़ा, अर्शिया नौशिन भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News