खुशियों का सागर हुआ फ़तेह
आखिरकार उदयपुरवासियों की उम्मीदों का सागर फतेहसागर छलक ही गया। लेकसिटी की धड़कन कही जाने वाली फतेहसागर झील में मदार नहर से पानी की आवक लगातार बनी रहने से जलस्तर बुधवार शाम 8 बजे आखिर अपनी हदों को पार कर ही गया और झील का गेज पूरा होते ही जल संसाधन विभाग और प्रशासन ने गेट खोलकर पानी को उदयसागर रवाना करने की हरी झंडी दिखा ही डाली।

इधर, 24 फीट की पूर्ण भराव क्षमता वाला उदयसागर में अब पिछोला और फतेहसागर दोनों झीलों से पानी की आवक शुरू हो जायेगी। हालाँकि उदयसागर झील अभी भी दो से ढाई फीट खाली है। यदि इसी तरह पानी की आवक जारी रहती है तो उम्मीद है की जल्द ही उदयसागर पर भी चादर चल जाये। सीसारमा नदी से पीछोला में आवक बनी हुई है। इसको देखते हुए जल संसाधन विभाग ने स्वरूप सागर के 2 गेट फिलहाल खोल रखे हैं।