फतेह सिंह देवड़ा फिर बने निर्विरोध अध्यक्ष
उदयपुर 1 मार्च 2020 । देवड़ा नोबल सोसायटी मेवाड़ की केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को बेडवास आशापुरा माताजी प्रांगण में संपन्न हुए। उदयपुर जिले के तमाम देवड़ा समाज के पाटवीयान, शाखाओ के पदाधिकारी, विभिन्न गांवों के समाजजनों की मौजूदगी में अध्यक्ष पद पर फतेह सिंह देवड़ा को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
चुनाव अधिकारी रघुनाथ सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए फतहसिंह, तख्त सिंह और ओनार सिंह ने नामांकन दाखिल किए। समाजजनों ने वार्ता के बाद दो जनों ने नाम वापस ले लिया जिससे फतहसिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। केंद्रीय कार्यकरिणी की जल्द घोषणा होगी।
देवड़ा द्वारा पिछले 3 साल के कार्यकाल में किए गए समाज उत्थान के कार्यों को देखते हुए सभी ने पुनः उनको अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया। इस दौरान देवड़ा ने समाज में शिक्षा उन्नयन, सामाजिक बुराइयों को दूर करने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।
चुनाव के दौरान विभिन्न गांवों में समाज के नवनिर्वाचित सरपंच खेम सिंह मेड़ता, दुल्हेसिंह वरडा, उपसरपंच चंदनसिंह देबारी, महेंद्र सिंह कलड़वास, लक्ष्मण सिंह गुपडी, मंडल अध्यक्ष भाजपा के दुल्हेसिंह समेत अन्य का सोसायटी द्वारा सम्मान किया गया।
इस मौके पर भीम सिंह, दौलत सिंह, सुमेर सिंह, निर्भय सिंह, लाल सिंह, गोपाल सिंह, भैरू सिंह, उदय सिंह, शिवदानसिंह, तख्त सिंह, ओनार सिंह, हिम्मत सिंह, हरि सिंह, जीवन सिंह, बलवंत सिंह, सज्जन सिंह, मोहन सिंह, देवी सिंह, रघुनाथ सिंह, हरि सिंह, शम्भु सिंह, मखन सिंह समेत समाज के कई लोग उपस्थित थे।