हरियाणा में SIR लिस्ट में टॉप पर फतेहाबाद, गुरुग्राम सबसे पिछड़ा, देखें कौनसे जिले का कौनसा है नंबर ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में SIR अभियान तेजी से चल रहा है। आज हरियाणा में चल रही SIR लिस्ट जारी की गई है जिसमें फतेहाबाद जिला सबसे टॉप पर है। फतेहाबाद जिले के मतदाताओं के डिजिटल डेटा का आंकड़ा करीब 80 फीसदी के पास पहुंच गया है वहीं गुरुग्राम जिला सबसे फिसड्डी पर है। यहां पर अब तक 40.99 फीसदी ही डेटा डिजिटल हुआ है।
इसके लिए अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम दर्ज होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान को सफल बनाने के लिए सभी नागरिक सक्रिय सहयोग करें तथा बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गए गणना प्रपत्रों को सही प्रकार से भरकर तत्काल जमा करवाएं, ताकि उनका डिजिटाइजेशन किया जा सके।
मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन करना जरूरी
प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन अवश्य करे तथा आवश्यकता होने पर नाम जोड़ने, संशोधन अथवा अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी कराए। साथ ही युवाओं एवं आमजन को भी इस अभियान के प्रति जागरूक किया जाए।
प्रत्येक मतदाता अवश्य भरकर बीएलओ को दे गणना प्रपत्र
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

