फतेहसागर लबालब, छलकने को आतुर
फिलहाल वर्षा का दौर थमा हुआ है लेकिन मदार नहर से पानी की आवक लगातार बनी रहने से फतहसागर का जलस्तर बुधवार सुबह तक पौने तेरह फीट पहुंच गया। झील का गेज 13 फीट होने पर इसके गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। जल संसाधन विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। इधर, 24 फीट की पूर्ण भराव क्षमता वाला उदयसागर अब 3 फीट खाली रहा है। दोनों ही झीलों में पानी की आवक बनी हुई है। मदार नहर से पानी की आवक लगातार बनी हुई है। नहर से आवक बनी रहने पर पहले से फतहसागर का गेज शाम को 13 फीट होता है तो जल संसाधन विभाग गेट खोल सकता है।

गौरतलब है कि फतहसागर की पूर्ण भराव क्षमता 13 फीट है, लेकिन करीब दो साल पूर्व जल संसाधन विभाग ने इसके चारों गेट पर एक फीट का लोहे का स्थायी गेट लगाकर इसकी क्षमता 14 फीट कर दी थी। हालांकि एक फीट क्षमता बढ़ाने से नेहरू गार्डन में पानी घुसने से दो साल से नेहरू गार्डन पूरी तरह बारिश के दिनों में उझड़ रहा था। इससे पर्यटक भी परेशान थे।
मदार नहर में बेक वाटर बड़गांव तक भरा रहने से नहर के किनारे सीपेज बढ़ने की शिकायत भी शुरू हो गई थी। कई लोगों ने फतहसागर की भराव क्षमता बढ़ाने पर हो रहे नुकसान को लेकर सवाल भी उठाए थे। सरकार तक इसकी शिकायत भी भेजी थी। माना जा रहा है कि इन्हीं परिस्थितियों को देखते इस बार जल संसाधन विभाग ने 13 फीट जलस्तर होते ही गेट खोलने की तैयाारी कर ली है।
आयड़ नदी से पानी की आवक बनी रहने से उदयसागर का जल स्तर 21 फीट हो गया। सीसारमा नदी से पीछोला में आवक बनी हुई है। इसको देखते हुए जल संसाधन विभाग ने स्वरूप सागर के 2 गेट फिलहाल खोल रखे हैं।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal