फतहसागर के 4, स्वरूपसागर के 2 गेट फिर खोले

फतहसागर के 4 गेट 2-2 इंच तक जबकि स्वरूपसागर के दो गेट दो-दो इंच तक खोले 

 | 
Fatehsagar

उदयपुर 21 अगस्त 2023 । उदयपुर शहर की शान फतहसागर झील एक बार फिर ओवरफ्लो हो गई है। मानसून के दोबारा सक्रिय होने से झील में पानी की आवक बढ़ने पर सोमवार दोपहर झील के 4 गेट 2-2 इंच तक खोले गए हैं।

जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि पिछले दो दिन से अंचल में बारिश का दौर चल रहा है। इससे झीलों में पानी की आवक बढ़ी है। सोमवार को स्वरूपसागर के दो गेट दो-दो इंच तक खोलकर 80 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। वहीं बेस्टवियर पर भी दो इंच की चादर चल रही है। इससे 50 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। 

Fatehsagar

फतहसागर झील के भी चार गेट सोमवार दोपहर में दो-दो इंच तक खोले गए हैं तथा इससे 95 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। इधर, फतहसागर के गेट खुलने की सूचना पर बड़ी संख्या में शहरवासी मौके पर पहुंचे तथा गेट से छलकती जलराशि को देखकर रोमांचित हुए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News