फतहसागर लबालब, उदयसागर और स्वरूपसागर के गेट खुले
कल रात पिछोला बाँध पर बने स्वरुप सागर के 4 गेट खोल खोले गए
उदयपुर 25 अगस्त 2025। ज़िले में शनिवार से बरसात का दौर जारी है। झीलों के केचमेंट में लगातार बारिश से झीलों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। थूर की पाल पर चादर चल रही है और स्वरूपसागर झील के चारों गेट कल रविवार रात को खोले गए हैं, जिससे पानी उदयसागर झील में जा रहा है। पिछोला झील में भी पानी की आवक तेज हो गई है।
वहीँ उदयसागर झील में पानी की आवक के चलते आज उदयसागर के गेट खोले गए है। जबकि फतहसागर झील भी अब लबालब हो चुकी है। इसी तरह पानी की आवक बनी रही जल्द ही शहरवासियों फतहसागर पर चादर चलती देख सकेंगे।

आपको बता दे की फतहसागर को भरने वाली मदर नहर में बड़ा मदार और छोटा मदार के छलकने से थूर की पाल पर चादर चल रही है।
वहीँ झाड़ोल क्षेत्र में कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। यहां की नदियां उफान पर हैं। खेरवाड़ा-झाड़ोल मार्ग (एनएच 927ए) पर सोम नदी का पानी उफान पर आ गया और हाइवे पर बहने लगा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
#UdaipurLakes #Fatehsagar #Udaysagar #Swaroopsagar #UdaipurRain #LakeCity #UdaipurMonsoon #LakeOverflow #RajasthanRain #UdaipurNews