पिता-पुत्र आये बस की चपेट में, पुत्र की मौत

गुरूवार रात को चेतक सर्कल पर हुआ था हादसा
 | 
उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी यशवंत पुत्र सुरुभीन सिंह पुत्र मयंक की तबीयत खराब होने पर रात को मेडिकल स्टाेर से दवाई लेने जा रहा था

उदयपुर। शहर के चेतक सर्कल पर गुरुवार देर रात बस की चपेट में आने वाले पिता-पुत्र में से 10 साल के पुत्र मयंक की मौत हो गई। वहीं, मयंक के पिता गंभीर चोटें आने से निजी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है। 

अनुसंधान अधिकारी निर्भय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी यशवंत पुत्र सुरुभीन सिंह अपने पुत्र मयंक की तबीयत खराब होने पर रात को मेडिकल स्टाेर से दवाई लेने जा रहा था। एमबी हाॅस्पिटल की तरफ से बस ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र काे चपेट में ले लिया। दाेनाें वहीं गिर गए और बस के टायर में स्कूटी फंस गई।

मौके पर मौजूद लोगो ने पिता-पुत्र काे तुरंत हाॅस्पिटल पहुंचाया, जहां 10 वर्षीय मयंक की उपचार के दाैरान माैत हाे गई। जबकि यशवंत की हालत गंभीर हाेने पर शहर के एक निजी हाॅस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। 

बताया जाट है की यशवंत भुवाणा में अपने पुत्र के साथ रहता था और मार्बल की कंपनी में काम करता था। बच्चा रात में बीमार हाेने पर वह एमबी हाॅस्पिटल के सामने स्थित मेडिकल स्टाेर से दवाई लेने जा रहा था, तब यह हादसा हो गया। वहीं बस चालक  पूरण नाथ काे डिटेन किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News