पढ़ाई के लिए पिता ने बेची जमीन, 6 बार हुए फेल फिर बने IPS ऑफिसर

 | 
पढ़ाई के लिए पिता ने बेची जमीन,  6 बार हुए फेल फिर बने IPS ऑफिसर

Udaipur Times, Success Story : UPSC पास करना हर कैंडिडेट्स का सपना होता है। लेकिन इसे कुछ एक ही कैंडिडेट्स पास कर पाते हैं। UPSC ऐसी कठिन परीक्षा है, जिसमें कैंडिडेट्स का एक बार में सेलेक्शन नहीं होता है।  कैंडिडेट्स को कई-कई साल लग जाते हैं। लेकिन कोशिश करने वालों की हार नहीं होती है। उन्हें एक दिन सफलता जरूर मिलती है। आज हम बात कर रहें है एक ऐसे ही IPS अधिकारी आलोक राज नारायण की। जिनकी कहानी भी कुछ ऐसी ही है। 

पढ़ाई के लिए पिता ने बेची जमीन

आलोक ने 2015 में UPSC CSE की तैयारी शुरू की थी।  शुरुआत के 6 प्रयास में उन्हें असफलता ही हाथ लगी। लेकिन आलोक भी हार मानने वालों में ये नही थे उन्होंने UPSC CSE 2021 में मेहनत के दम पर AIR 346 हासिल किया। और पुलिस सेवा को चुना। 

आलोक राज नारायण बिहार के नवादा जिले के रहने वाले हैं । वे छोटे से गांव गोरिहारी के रहने वाले हैं।  उन्होंने बहुत कम संसाधन के बीच पढ़ाई करके आज ये मुकाम हासिल किया है।

पढ़ाई के लिए पिता ने बेची जमीन

पढ़ाई के लिए शिक्षक पिता ने बेची जमीन 

आलोक एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता नरेश प्रसाद यादव पेशे से शिक्षक हैं। बेटे की पढ़ाई के लिए आलोक के पिता ने जमीन बेच दी थी। 

आलोक ने पांचवी तक तो गांव के ही सरकारी स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने कई स्कूलों में पढ़ाई की और 12वीं के बाद दिल्ली से BTech की डिग्री हासिल की। आलोक को सिविल सेवा में आना था। इसी ख्याल के कारण उन्होंने बीटेक के बाद पॉलिटिकल साइंस से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने क्रिमिनल जस्टिस मैनेजमेंट कोर्स में मास्टर्स डिग्री भी हासिल की। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News