ब्याजखोरों से त्रस्त पिता पुत्री आत्महत्या मामले में एक गिरफ्तार
उदयपुर 25 मार्च 2019, उदयपुर शहर में ब्याज माफिया के बढ़ते आतंक के मद्देनज़र पुलिस ने ब्याजखोरों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले दिनों सूदखोरों से परेशान पिता-पुत्री के आत्महत्या मामले के 15 दिन बाद पुलिस नामजद आरोपियों में से 1 नामजद आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।

अम्बामाता पुलिस थानाधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया ने आत्महत्या मामले में दर्ज एफआईआर में नामजद आरोपी हरिदास जी की मगरी निवासी तेजपाल यादव पुत्र खीचुराम यादव को गिरफ्तार किया है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
आईपीएस इंदौलिया के अनुसार मामले में छानबीन चल रही है और अन्य नामजद अभियुक्तों की भूमिका के बारे में भी जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर पूर्व में भी ब्याजखोरी से सूदखोरी संबंधित मामलों में कई आपराधिक रिकॉर्ड है।