पिता का सपना और बेटी की मेहनत, जाने कैसे डॉक्टरी छोड़ IAS अफसर बनी इंदु ?

 | 
पिता का सपना और बेटी की मेहनत, जाने कैसे डॉक्टरी छोड़ IAS अफसर बनी इंदु ? 

Udaipur Times, Success Story: कहते है की मेहनत कने वालों की कभी भी हार नहीं होती है जो म्हणत करना जानते है वो एक न एक दिन इतिहास जरूर रचते है। आज हम ऐसी ही कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण की कहानी लेकर आए है जो हरियाणा के सिरसा जिले के गांव बुढ़क की रहने वाली इंदु रानी जाखड़ की है। 

UPSC 2014 में इंदु ने 30वीं रैंक हासिल कर अपने पिता का सपना पूरा किया। उनके पिता वेद प्रकाश जाखड़ दिल्ली पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं और उनकी इच्छा थी कि उनकी बेटी कलेक्टर बने। Success Story

IAS बनने से पहले इंदु पेशे से एक डॉक्टर थीं। उन्होंने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली से MBBS की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के आरएमएल (RML) अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के पद पर भी काम किया। Success Story

डॉक्टर बनने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा दी। हालांकि, अपने पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन साल 2014 में उन्होंने दोबारा UPSC की परीक्षा दी और 30वीं रैंक प्राप्त कर परीक्षा पास की। वर्तमान में इंदु रानी जाखड़ को महाराष्ट्र कैडर की IAS अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। Success Story

इंदु रानी जाखड़ ने दिन-रात मेहनत की और अपनी मेहनत और लग्न से पिता का सपना पूरा कर दिया और परिवार का सिर गर्व से ऊंचा किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News