पिता का हत्यारा गिरफ्तार

2000 रूपये का इनाम घोषित था 
 | 
2018 मे कुल्हाड़ी से अपने ही पिता की हत्या कर डाली थी 
 

उदयपुर 24 जनवरी 2020। जिले की गोगुन्दा थाना पुलिस ने गोगुन्दा में दो वर्ष पूर्व अपने ही पिता के हत्यारे और 2000 रूपये के इनामी अभियुक्त को राजकोट गुजरात से गिरफ्तार किया है। 

गोगुन्दा पुलिस थानाधिकारी मदन सिंह चौहान ने बताया की खीमा गमेती निवासी शिवडिया फला खेर गोगुन्दा को राजकोट गुजरात से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त खीमा से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। अभियुक्त को चार दिन की पीसी रिमांड पर लिया गया है। 

खीमा ने वर्ष 2018 में अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी।     

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News