हरियाणा में फर्जी भारत सरकार की पट्टियां-प्लेट और साइरन लगाकर रौब झाड़ने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में पानीपत के समालखा शहर में गाड़ियों पर फर्जी भारत सरकार की पट्टियां, फर्जी नंबर प्लेट और साइरन लगाकर लोगों पर रौब झाड़ने वाले बाप-बेटे को पुलिस ने पकड़ लिया है, पुलिस ने दोनों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दो संदिग्ध लग्जरी गाड़ियों (अर्टिगा और सियाज) को कब्जे में लेकर समालखा ट्रैफिक पुलिस की टीम ने बाप-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। Haryana News
गुप्त सूचना पर दबिश
जानकारी के मुताबिक 4 अक्टूबर को समालखा ट्रैफिक जोन इंचार्ज ASI सतीश कुमार अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्हे किसी ने सूचना दी कि कृष्णा कॉलोनी निवासी राहुल अपनी अर्टिगा कार पर फर्जी सरकारी नंबर प्लेट लगाकर और अधिकारी बनकर आम लोगों पर रौब झाड़ता है। Haryana News
सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां अर्टिगा कार और सियाज कार खड़ी मिली, जिसके पिछले बंपर पर फर्जी भारत सरकार की पट्टियां-प्लेट और साइरन लगा हुआ था।
ऐसे खुला फर्जीवाड़े का राज
जब पुलिस ने ई-चालान मशीन से दोनों गाड़ियों के नंबर चेक किए, तो उनका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। जब पुलिस ने उससे असल RC मांगी, तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। Haryana News
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इसके बाद ट्रैफिक इंचार्ज ने तुरंत समालखा पुलिस चौकी बात की और मौके पर पहुंचे चौकी के ASI अशोक कुमार ने गाड़ियों और दस्तावेजों की जांच के बाद शिकायत के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज कराया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार समालखा थाना पुलिस ने आरोपी राजबीर और उसके बेटे राहुल के खिलाफ BNS की धारा 204, 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 345(3) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 119/190(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।