फत्तावत पुनः पोरवाड समाज के अध्यक्ष बने

उदयपुर, 29 अक्टूबर 2019 । पोरवाड समाज का साधारण सभा अधिवेशन समाज भवन में आयोजित किया गया जिसमे राजकुमार फत्तावत को सर्व सम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया। इससे पूर्व पोरवाड़ समाज की साधारण सभा अधिवेशन समाज भवन में अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत की अध्यक्षता
 | 
पोरवाड समाज का साधारण सभा अधिवेशन समाज भवन में आयोजित किया गया जिसमे राजकुमार फत्तावत को सर्व सम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया।  
 

उदयपुर, 29 अक्टूबर 2019 । पोरवाड समाज का साधारण सभा अधिवेशन समाज भवन में आयोजित किया गया जिसमे राजकुमार फत्तावत को सर्व सम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया।  

इससे पूर्व पोरवाड़ समाज की साधारण सभा अधिवेशन समाज भवन में अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विगत वर्ष के कार्यों की समिक्षा तथा गति प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कोषाध्यक्ष प्रकाश जावरिया ने गत वर्ष का आय-व्यय का आंकेक्षित ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। 

अंत में चुनाव अधिकारी एडवोकेट परमेश्वर पोरवाल ने सदन से आगामी वर्ष के लिए चुनाव सम्पन्न किया जिसमें राजकुमार फत्तावत को सर्व सम्मति से पुनः अध्यक्ष के रूप में घोषणा की। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News