उदयपुर में UCC के मसौदे पर लिया जनभावनाओं का फीडबैक

डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, सलूम्बर के प्रतिनिधियों ने भी वर्चुअली दिए सुझाव
 | 
Udaipur UCC Public Hearing

 

Udaipur Times, UCC Rajasthan Draft: 14 जुलाई 2026 । राज्य सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) के मसौदे पर जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को संपन्न हुई। UCC Rajasthan Draft

UCC प्रारूप समिति सदस्य एवं राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर बेंच के अतिरिक्त महाधिवक्ता बसंत सिंह छाबड़ा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट मिनी सभागार में आयोजित जनसुनवाई में उदयपुर सहित डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और सलूम्बर जिलों के प्रतिनिधियों ने भी सुझाव दिए। समिति जनसुनवाई में प्राप्त सुझावों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर सरकार को प्रस्तुत करेगी। UCC Rajasthan Draft

कलक्ट्रेट मिनी सभागार में मंगलवार को संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी की उपस्थिति में जनसुनवाई प्रारंभ हुई। प्रारूप समिति सदस्य छाबड़ा ने वर्चुअल माध्यम से संवाद करते हुए सुझाव आमंत्रित किए। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडगढ, प्रतापगढ़ और सलूम्बर जिलों से बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों और संगठनों के प्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से जुडे। UCC Rajasthan Draft

उन्होंने UCC मसौदे को लेकर बहु विवाह पंरपरा, लीव इन रिलेशनशिप के पंजीयन की अनिवार्यता, भरण-पोषण संबंधी प्रावधानों, पैतृक संपत्ति पर अधिकार जैसे प्रावधानों को लेकर सुझाव दिए। UCC Rajasthan Draft

वहीं उदयपुर के स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी खुल कर अपनी राय व्यक्त की। इस दौरान गृह विभाग के प्रतिनिधि के रूप में प्रारूप समिति के सदस्य और संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, एएसपी हर्ष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। UCC Rajasthan Draft

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News