‘पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026’ के विजेताओं का सम्मान

 | 
Pitch Pace and Plate 2026

उदयपुर 14 जून 2026। दाऊदी बोहरा जमात उदयपुर का 30 मई 2026 से 6 जून 2026 तक खेल सप्ताह 'पिच, पेस एंड प्लेट फेस्ट 2026' (Pitch Pace & Plate Fest 2026) द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता विजेता महिला एवं पुरुष टीमों का सम्मान किया गया। 

महिला क्रिकेट की विजेता रेज़िन रॉयल्स (Rezeen Royals) टीम एवं पुरुष वर्ग की विजेता इटरनिया हस्लटर्स (Eternia Hustlers) टीम के खिलाड़ियों को मावली वाला & संस के सौजन्य से एशियन फुटवेयर्स की तरफ से स्पोर्ट्स शूज की जोड़ी दी गई। 

इस अवसर पर दाऊदी बोहरा जमात के अध्यक्ष इक़बाल हुसैन रस्सा वाला, सह सचिव शब्बर क़ुतुब, संयोजक अदनान मशरकी एवं मावली वाला & संस के फ़ैयाज़ हुसैन मावली वाला, मोइज़ हुसैन मावली वाला, अब्बास अली मावली वाला और आज़म मावली उपस्थित रहे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News