मादा भालू हेमा हुई दुनिया से अलविदा
जैविक उद्यान सज्जनगढ़ में 40 वर्षीय मादा हिमालियन भालू हेमा शनिवार को दुनिया से चल बसी। शनिवार को ही हेमा का पोस्टमार्टम किया जाकर अन्त्येष्टि की गई। उप वन सरंक्षक (वन्यजीव) हरिणी.वी ने बताया कि वर्ष 1989 में गुलाबबाग जू में हेमा को लाया गया था जहां इसके पुत्र भोलू के साथ पर्यटकों के अवलोकनार्थ रिलीज किया गया था। गत सात-आठ वर्ष पूर्ण इसकी आंखों की रोशनी जाने के कारण इसे होल्डिंग
जैविक उद्यान सज्जनगढ़ में 40 वर्षीय मादा हिमालियन भालू हेमा शनिवार को दुनिया से चल बसी। शनिवार को ही हेमा का पोस्टमार्टम किया जाकर अन्त्येष्टि की गई।
उप वन सरंक्षक (वन्यजीव) हरिणी.वी ने बताया कि वर्ष 1989 में गुलाबबाग जू में हेमा को लाया गया था जहां इसके पुत्र भोलू के साथ पर्यटकों के अवलोकनार्थ रिलीज किया गया था। गत सात-आठ वर्ष पूर्ण इसकी आंखों की रोशनी जाने के कारण इसे होल्डिंग क्षेत्र में रखा जाकर देखभाल की जाती थी।
उन्हांेंने बताया कि जैविक उद्यान बनने के बाद मादा भालू को यहां शिफ्ट किया गया लेकिन अंधता के कारण डिस्प्ले क्षेत्र में रिलीज नहीं किया गया। हेमा कुछ समय से बीमार चल रही थी तथा डॉ. कमरेन्द्र प्रताप देव की निगरानी में इसका उपचार चल रहा था।
