महिला कांस्टेबल ने की ख़ुदकुशी

नीलम कल शाम को एलआईसी ऑफिस में उसके मित्र हरजीराम से मिलने गई थी। वहां पर हरजीराम ऊपरी मंज़िल पर कार्यालय का ताला लगाने गया इस दौरान नीलम ने वहां पेड़ पर ही फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। 
 | 
पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल सेमारी निवासी नीलम पुत्री अमृतलाल मीणा सबसिटी सेंटर स्थित कार्यालय परिसर में स्थित पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।

उदयपुर 15 नवम्बर 2019। उदयपुर में पुलिस लाइन में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने खुद को फांसी पर लटका कर आत्महत्या कर ली। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल सेमारी निवासी नीलम पुत्री अमृतलाल मीणा सबसिटी सेंटर स्थित कार्यालय परिसर में स्थित पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। 

मृतका नीलम के पिता अमृतलाल मीणा ने पुलिस को रिपोर्ट दी की नीलम कल शाम को एलआईसी ऑफिस में उसके मित्र हरजीराम से मिलने गई थी। वहां पर हरजीराम ऊपरी मंज़िल पर कार्यालय का ताला लगाने गया इस दौरान नीलम ने वहां पेड़ पर ही फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News